![]()
गोरखपुर में जन समर्पण पार्टी द्वारा गौ हत्या और बूचड़खाना बंद कराने की मांग को लेकर गोलघर काली मंदिर से लखनऊ के लिए पद यात्रा निकाली गई। जन समर्पण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चंद ने बताया कि यह पदयात्रा गोरखपुर से निकलकर बस्ती होते हुए अयोध्या और फिर लखनऊ पहुंचेगी। यह यात्रा ओपीएस के विरोध में है और इसके तहत संविदा कर्मचारियों, शिक्षा मित्रों और रसोइयों को स्थायी करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा, देश में वन नेशन वन एजुकेशन की नीति बनाने की भी मांग की जा रही है, ताकि सभी को शिक्षा का अधिकार मिल सके। यात्रा के अंत में लखनऊ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। एक महीने का समय दिया जाएगा, यदि मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे देश से कार्यकर्ता लखनऊ घेराव करेंगे।
Source link
गोरखपुर में जन समर्पण पार्टी की पदयात्रा:गौ हत्या, बूचड़खाने बंद कराने की मांग; लखनऊ में मुख्यमंत्री को सौपेंगे ज्ञापन
