![]()
चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का सोमवार शाम रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट से अपहरण होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है और जगह-जगह घेराबंदी कर जांच में जुट गई है। जनार्दन पासवान के अनुसार, उनके बेटे एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ कर रहे हैं। युवक के साथ मारपीट भी की गई सोमवार को वो छुट्टी होने पर यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर उनके साथ मारपीट की और स्कॉर्पियो में उन्हें जबरन उठा कर ले गए। घटनास्थल पर ही थार को बदमाशों ने छोड़ दिया। चतरा विधायक जनार्दन पासवान के अनुसार, तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों से कुछ लोग पहुंचे थे। उन लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया। विधायक के अनुसार, उनके पुत्र की थार भी कॉलेज गेट के बाहर खड़ी मिली है। अब अपहृत युवक का फोन भी स्वीच ऑफ है। परिजनों को किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। विधायक जनार्दन पासवान चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने X हेंडल पर लिखा- कुछ देर पहले चतरा के विधायक जनार्दन पासवान द्वारा सूचना मिली है कि उनके पुत्र का रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी गेट से अपहरण हो गया है, जिससे साफ प्रमाणित होता है कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट है। अगर पुलिस प्रशासन अविलंब जनार्दन जी के पुत्र को सकुशल बरामद नहीं करती है तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर आंदोलन करने का काम करेंगे।
Source link
चतरा विधायक के बेटे का रांची में अपहरण:एमिटी यूनिवर्सिटी के पास से किया किडनैप, थार को गेट पर छोड़ स्कॉर्पियो से ले गए बदमाश
