![]()
पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ फौजी निवासी तलवंडी, बरनाला और गुरदीप सिंह निवासी जंगियाणा, बरनाला के रूप में हुई है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हांस ने बताया कि सीआईए पटियाला की टीम ने ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को पटियाला-संगरूर रोड पर गांव वजीदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में आपराधिक तत्वों को महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस बोली- दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड बरामद हथियारों में एक 30 बोर और छह 32 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मनदीप सिंह एसएसबी की 50वीं बटालियन में नौकरी करता है और पिछले तीन वर्षों से नेपाल बॉर्डर पर तैनात है। आरोप है कि वह वर्दी पहनकर ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश से पंजाब हथियार लाता था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। थाना पसियाणा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Source link
पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह पकड़ा:7 पिस्तौल और 25 कारतूस बरामद, SSB जवान समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
