Headlines

हांसी में चोरी करने वाले लेडी गैंग का भंडाफोड़:4 महिलाएं गिरफ्तार; फार्म हाउस से चुराए 34 एल्युमिनियम पार्ट बरामद




हांसी जिले में पुलिस ने चोरी के मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने गांव कंवारी के एक फार्म हाउस से सामान चोरी किया था। सदर थाना पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए 34 एमएस ज्वाइंट एल्युमिनियम पार्ट बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच कर रही है। थाना सदर हांसी की उप निरीक्षक सोनिया ने बताया कि कंपनी के असिस्टेंट स्टोर इंचार्ज ने फार्म हाउस से सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। चोरी के 34 एमएस ज्वाइंट एल्युमिनियम पार्ट बरामद जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमन, पिंकी, पीना और बीरमती नाम की 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए 34 एमएस ज्वाइंट एल्युमिनियम पार्ट बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस चोरी में कोई और सामान भी शामिल है या कोई और व्यक्ति भी इसमें शामिल था। पुलिस ने बताया कि जिले में चोरी और दूसरी आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *