Headlines

मानसा में पानी की टंकी बनी काल:मां समेत दो बच्चों की डूबने से मौत; राजस्थान का परिवार खेतों की रखवाली करने आया था




मानसा जिले के गांव भम्मे खुर्द में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां वाटर वर्क्स के पानी वाले टैंक में डूबने से एक मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मानसा भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार राजस्थान का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से भम्मे खुर्द में खेतों की रखवाली कर रहा था। मृतकों की पहचान संतरा देवी (30), उसकी बेटी सकीना (9) और बेटे अजय (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों की मौत वाटर वर्क्स के पानी वाले टैंक में डूबने से हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना झुनीर की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना झुनीर के एसएचओ भूपिंदरजीत सिंह ने बताया कि वाटर वर्क्स के टैंक में डूबने से महिला और उसके दोनों बच्चों की जान गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मानसा भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *