Headlines

भोपाल के वार्ड-60 को नेशनल अवॉर्ड:वायु गुणवत्ता सुधार के लिए मिला; वार्ड-32 को राज्य स्तरीय पुरस्कार




भोपाल नगर निगम के दो वार्डों को स्टेट और नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। सोमवार को नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में वार्ड नंबर-60 को राष्ट्रीय पुरस्कार एवं वार्ड-32 को राज्य स्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं बेहतर नगरीय सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप यह पुरस्कार दिया गया। स्वच्छ वायु दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार से भोपाल नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त अमन मिश्रा व एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल ने उक्त पुरस्कार ग्रहण किए। इसलिए किया पुरस्कृत पुरस्कार मिलने पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त होना निगम के लिए गौरव की बात है। निश्चित ही इस प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान से शहर को साफ, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के निगम के प्रयासों को और गति प्राप्त होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *