Headlines

हांसी में गो-रक्षक बताकर पशु व्यापारियों से मारपीट:12 पशु और मोबाइल लूटे, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार




हांसी जिले के गांव ढाणा के पास सोमवार देर रात एक घटना हुई। स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने खुद को गो-रक्षक दल का सदस्य बताया। उन्होंने पशु व्यापारियों की आईसर गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने 3 व्यापारियों से मारपीट की, उनके मोबाइल छीन लिए। इसके बाद उन्हें जबरन स्कार्पियो में बैठाकर ले गए। वे आईसर में लदी 6 भैंस और 6 बच्चे, कुल 12 पशु भी अपने साथ ले गए। डंडों से पीटकर गाड़ी और मोबाइल छीने पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद निवासी संजय ने बताया कि वह अपने पार्टनर बागपत निवासी वसीम और डबवाली निवासी ड्राइवर बलकर्ण सिंह के साथ राजस्थान से 12 पशु लेकर गाजियाबाद जा रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे ढाणा के पास काले रंग की स्कार्पियो ने उनकी आईसर के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। संजय ने बताया कि तीन-चार युवक डंडे लेकर उतरे। उन्होंने खुद को गो-रक्षक दल का सदस्य बताया और गाड़ी की जांच करने लगे। आरोप है कि आधार कार्ड दिखाने के बहाने संजय और ड्राइवर के मोबाइल छीन लिए गए। जब उन्होंने विरोध किया, तो तीनों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें स्कार्पियो में बैठा लिया गया। कुछ युवक आईसर गाड़ी लेकर फरार हो गए। 12 पशुओं समेत गाड़ी लेकर फरार हुए आरोपी बाद में आरोपियों ने तीनों को भिवानी-लोहारू रोड पर बालाजी कॉलेज के पास एक सुनसान जगह पर उतार दिया। उन्हें पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जब उन्होंने आईसर की जांच की तो उसमें कोई पशु नहीं मिला। वसीम के मोबाइल से डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई, जो सीट के नीचे मिला था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूट, मारपीट और धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और 12 पशुओं को बरामद करने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *