Headlines

देवास-इंदौर बस में नशे में मिले ड्रायवर-क्लीनर, FIR:यात्रियों से की अभद्रता, ट्रैफिक पुलिस ने जब्त की बस




देवास से इंदौर आ रही एक बस के ड्रायवर और क्लीनर के शराब के नशे में होने और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की सूचना पर यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सूचना मिलते ही वायरलेस के जरिए कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। इसके बाद खजराना पुलिस ने रोबोट चौराहे पर बस को रुकवाकर ड्रायवर और क्लीनर को नीचे उतारा। पुलिस ने बस जब्त कर दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक रितेश मंडलोई को सूचना मिली थी कि देवास से इंदौर आ रही बस का ड्रायवर और क्लीनर शराब के नशे में हैं और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर खजराना पुलिस ने रोबोट चौराहे पर बस को रुकवाया और कार्रवाई की। तेज रफ्तार कार चलाने पर ड्रायवर पर FIR, गाड़ी जब्त
ट्रैफिक टीआई अरविंद दांगी ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर आमजन के जीवन को संकट में डालने वाले अजय जायसवाल के खिलाफ थाना संयोगितागंज में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 185 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177, 184 के तहत अपराध क्रमांक 0401/26 दर्ज किया है। अजय जायसवाल गीता भवन चौराहे पर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में कार चलाकर आ रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कार भी जब्त कर ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *