Headlines

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाली कॉन्स्टेबल सस्पेंड:ड्यूटी में बिना बताए चली गई दो महिला सिपाही, चैंबर ऑफ कॉमर्स में CM का था कार्यक्रम




पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के मामले में महिला सिपाही निशा कुमारी और गृह रक्षक रुचि कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों की ड्यूटी बाटा मोड़ के पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लगाई गई थी। लेकिन जांच के दौरान दोनों अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से गायब मिलीं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का चैंबर ऑफ कॉमर्स में कार्यक्रम था। कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित रूट लाइन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों और गृह रक्षकों की तैनाती की गई थी। इसी क्रम में कांस्टेबल निशा कुमारी और गृह रक्षक रुचि कुमारी की भी ड्यूटी लगाई गई थी। बिना इंफॉर्म किए गायब हुईं थी जांच के दौरान पाया गया कि दोनों महिला कर्मी बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब थीं। सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण काम में लापरवाही सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।
कांस्टेबल निशा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, गृह रक्षक रुचि कुमारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पटना डीएम को अलग से प्रतिवेदन भेजा गया है। डीएम स्तर से मामले की समीक्षा के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाकरगंज, कारगिल यातायात ट्रैफिक पोस्ट कर्मियों पर कार्रवाई इसके अलावा बाकरगंज यातायात ट्रैफिक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है वेतन रोक दिया गया है और स्पष्टीकरण 7 दिन के भीतर देने के लिए कहा गया है। दरअसल ड्यूटी के दौरान ASI रविंद्र कुमार मंडल महिला सिपाही गीता कुमारी और गृह रक्षक सूरज कुमार निरीक्षण में मोबाइल चलाते पकड़े गए हैं। इसके अलावा कारगिल चौक यातायात पोस्ट पर तैनात कर्मियों पर भी लापरवाही बरतने के मामले कार्रवाई हुई है। इनके भी वेतन रोक दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *