Headlines

पर्र्यटन मंत्री सोनू के निधन पर शोक जताया



झारखंड सरकार के मंत्री व गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा के विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से झारखंड ने एक समर्पित, जुझारू और कर्मठ जनसेवक को खो दिया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन झारखंड के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से जुड़ा रहा। उनका सरल व्यवहार, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन झारखंड की राजनीति के साथ राज्य के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और मंत्री का अचानक चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई आसान नहीं होगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार, उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *