जिला ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह डायरेक्टर न्यू मित्तल ट्रेवल्स कौशल मित्तल, अंकित मित्तल ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके असामयिक निधन से झारखंड ने एक कर्मठ, ऊर्जावान, संवेदनशील एवं दूरदर्शी जनप्रतिनिधि को खो दिया है। विशेष रूप से झारखंड के पर्यटन क्षेत्र के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यकाल में झारखंड के पर्यटन को नई दिशा और नई गति देने के प्रयास किए जा रहे थे। राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्य एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में उनका विशेष ध्यान था। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास, प्रचार-प्रसार और राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति को देश के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की दिशा में जिस गति से कार्य आगे बढ़ रहा था उनके निधन से पर्यटन जगत को गहरा आघात पहुंचा है।
Source link
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के पर्यटन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : कौशल मित्तल
