Headlines

पानीपत में नाबालिग से कुकर्म का प्रयास:गली में खेल रहे बच्चे को छत पर ले गया पड़ोसी; घर आकर मां को बताई आपबीती




पानीपत जिले के समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 6 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म के प्रयास किया गया। घटना को लेकर पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 5 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। पीड़ित बच्चे के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के समय उनका 6 वर्षीय बेटा घर के बाहर गली में खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक मासूम को बहला-फुसलाकर एक मकान की छत पर ले गया। वहां आरोपी ने बच्चे के कपड़े उतारकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। घर पहुंच कर मां को बताई आपबीती घटना के बाद बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई। जब पीड़ित के पिता रात को फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौटे, तब उनकी पत्नी ने उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आपस में चर्चा करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने का फैसला लिया। 6 सितंबर को शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर लिखित में आवेदन दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए BNS की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व 18 के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *