Headlines

हरोली कॉलेज में अगले सत्र से चलेंगी एमएससी-लॉ क्लासें:डिप्टी सीएम अग्निहोत्री बोले-भाजपा राज में नहीं जुड़ी नई ईंट; नए भवन का किया लोकार्पण




हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता से किए गए संकल्पों को धरातल पर उतारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में हरोली के विकास में स्थानीय भाजपा नेता कोई नई ईंट नहीं जोड़ सके, जिनका हरोली के विकास में कोई योगदान नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थानीय नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे विकास परियोजनाओं पर सवाल उठाते रहे और उनके पूरा होने पर संदेह जताते रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में समग्र विकास के एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर सीमित थे, लेकिन अब हरोली हिमाचल के एक उभरते शैक्षणिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में एमएससी और लॉ की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। साथ ही छात्रों की संख्या 1000 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज के विकास का यह पहला चरण पूरा हुआ है और इसके समग्र विकास के लिए भविष्य में भी सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हरोली अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तर की होगी उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हरोली में सब-जज कोर्ट की स्थापना को स्वीकृति मिल चुकी है। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए हरोली अस्पताल की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तर की गई है, जिसके लिए लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि शीघ्र ही हरोली बस डिपो जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा, हरोली से प्रदेश और देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा भी आरंभ की जाएगी। पीजीडीसीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं होंगी शुरू कॉलेज में वर्तमान में बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी (मेडिकल व नॉन-मेडिकल), एमकॉम, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास और हिंदी विषयों में एमए की पढ़ाई संचालित हो रही है। इस शैक्षणिक सत्र से पीजीडीसीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस की क्लासें भी आरंभ की जाएंगी। इसके अतिरिक्त बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और जूलॉजी विषयों के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूलर साइंस लैब्स की स्थापना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *