Headlines

भारत से पाकिस्तान गई सरबजीत और नासिर पर कानून शिकंजा:पहली पत्नी साइना ने दायर की याचिका,बिना अनुमति निकाह और बच्चों को बेदखल करने का आरोप




भारत से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर (नूर हुसैन) का मामला अब लाहौर की अदालत में एक नया मोड़ ले चुका है। सरबजीत के पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन की पहली पत्नी साइमा नासर ने लाहौर हाईकोर्ट के वकील एडवोकेट अली चंगेजी संधू के जरिए नासिर और सरबजीत के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। साइमा ने नासिर पर बिना इजाजत दूसरी शादी करने, पहली पत्नी व चार नाबालिग बच्चों को घर से बेदखल करने और गुजारा भत्ता न देने का आरोप लगाते हुए अदालत में याचिका दायर की है।
नासिर की पहली पत्नी भी कानून का दरवाजा खटखटाया एडवोकेट अली चंगेजी संधू, जो लाहौर हाईकोर्ट में सरबजीत कौर के मामले में याचिकाकर्ता करनाल सिंह और महिंदर पाल सिंह के वकील हैं, उन्होंने बताया कि यह मामला अब केवल वीज़ा उल्लंघन और धार्मिक भावनाओं तक सीमित नहीं रहा। नासिर हुसैन की पहली पत्नी साइमा भी अब न्याय की गुहार लेकर कानून के दरवाजे पर पहुंची हैं।
सरबजीत कौर ने उनके घर पर जबरन कब्जा किया-साइमा साइमा का आरोप है कि भारत से यात्रा वीजा पर आई सरबजीत कौर ने उनके घर पर जबरन कब्जा जमा लिया है। सरबजीत ने साइमा और उनके चार छोटे बच्चों (जिनकी उम्र 18 साल से कम है) को घर से बाहर निकाल दिया, उनके कपड़े फेंक दिए और उनके रहने व खाने का सहारा छीन लिया। इस संबंध में अदालत में बच्चों के मासिक भत्ते और आवास की मांग को लेकर केस दायर किया गया है।
एडवोकेट संधू के अनुसार, पाकिस्तान के कानून के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी पहली पत्नी की लिखित अनुमति के बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता। नासिर हुसैन ने पहली पत्नी की जानकारी और सहमति के बिना सरबजीत से निकाह किया है, जो कानूनी रूप से जांच का विषय है। अदालत ने नासिर हुसैन को नोटिस जारी कर दिया है। यदि वह अदालत में पेश नहीं होता या बच्चों का खर्चा नहीं देता, तो उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर जेल भेजा जा सकता है।
10 महीनों से नासिर ने उनसे और बच्चों से कोई संपर्क नहीं किया- साइमा पहली पत्नी साइमा नासर ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि पिछले 10 महीनों से नासिर ने उनसे और बच्चों से कोई संपर्क नहीं किया है। नासिर ने न तो बच्चों के पालन-पोषण के लिए कोई राशि दी है और न ही उनका हक-मेहर अदा किया है। सरबजीत के आने के बाद से उनके पूरे परिवार का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साइमा ने सरबजीत कौर और नासिर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों का व्यवहार घर के माहौल और छोटे बच्चों के नैतिक विकास के लिए बेहद नुकसानदेह है। वे अपने बच्चों की परवरिश और भविष्य को लेकर चिंतित हैं और ऐसे माहौल में रहने के बजाय अदालत के माध्यम से अपने बच्चों का हक, छत और गुजारा भत्ता हासिल करना चाहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *