![]()
पंचकूला शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पंचकूला पुलिस ने बड़ी पहल की है। पुलिस कमिश्नर (आईपीएस) पंकज नैन के निर्देशों पर जिले में काम करने वाले सभी ऑनलाइन फूड डिलीवरी, ई-कॉमर्स और अन्य डिलीवरी एजेंटों का पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट, एमेजॉन, जेप्टो, जोमैटो और स्विगी जैसी प्रमुख कंपनियों के राइडर्स का पूरा रिकॉर्ड जुटाकर उनकी पहचान और आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। शहर के सभी थानों, पुलिस चौकियों और विशेष इकाइयों को राइडर्स की जांच के काम में लगा दिया गया है। एजेंट का पूरा बायोडेटा जांचेगी पुलिस सत्यापन अभियान के दौरान प्रत्येक डिलीवरी एजेंट का नाम, मोबाइल नंबर, वर्तमान व स्थायी पता, पहचान संबंधी दस्तावेज और संबंधित कंपनी का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सभी कंपनियों व एजेंसियों को अपने कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड पुलिस को सौंपने और समय-समय पर उनका वेरिफिकेशन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जॉब चेंज की जानकारी भी रखनी होगी अपडेट पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के अनुसार, कंपनियों के कार्यालयों से संपर्क कर डिलीवरी राइडर्स का डाटा जुटा लिया गया है। पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि यदि कोई एजेंट एक कंपनी छोड़कर दूसरी कंपनी में काम शुरू करता है, तो उसका रिकॉर्ड तुरंत अपडेट रहे। इससे किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्ति की पहचान करना और उस तक पहुंचना आसान होगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Source link
पंचकूला में डिलीवरी राइडर्स का होगा पुलिस वेरिफिकेशन:कंपनी बदलते ही अपडेट होगा राइडर का रिकॉर्ड, कंपनियों ने डेटा किया शेयर
