![]()
अयोध्या में मंगलवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रही। मौसम खुशनुमा होने के बावजूद बारिश का खतरा बना हुआ है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा दूसरी तरफ सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। 7 सितंबर को अयोध्या में सरयू का जलस्तर 93.04 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि खतरे का निशान 92.73 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और बाढ़ चौकियों को अलर्ट रखा गया है। रुदौली से सोहावल तक बढ़ी चिंता जलस्तर बढ़ने से रुदौली, सोहावल और पूरा बाजार क्षेत्र के साथ अन्य तटवर्ती गांवों में भी बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीण नदी के बढ़ते पानी को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी रखने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन अलर्ट मोड पर सरयू के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और बचाव संसाधन पहुंचाने की तैयारी भी रखी गई है।
Source link
अयोध्या में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा:सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 24 घंटे में कई जगह हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार
