![]()
धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार को जमीन धंसने की घटना हुई। तेज आवाज के साथ जमीन धंसी और कई घर इसकी चपेट में आकर गिर गए। आसपास के इलाके में जमीन पर बड़ी दरारें भी पड़ गईं। इस घटना में दो बच्चों समेत करीब छह महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों में बीसीसीएल और जिला प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। लंबे समय से अवैध कोयला खनन हो रहा: स्थानीय गुस्से में आए लोगों ने सिजुआ-धनबाद मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध कोयला खनन हो रहा है। इससे जमीन कमजोर हो गई है। इसके बावजूद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह पर नहीं बसाया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने भूधसान के लिए सरकार और बीसीसीएल को जिम्मेदार बताया। लगातार जमीन धंसने की घटनाएं हो रही: विधायक विधायक ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र में अवैध माइनिंग के कारण लगातार जमीन धंसने की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन और बीसीसीएल को इलाके के खतरे की जानकारी है, फिर भी पुनर्वास में लापरवाही हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल से मांग की है। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को तुरंत सुरक्षित जगह पर बसाने की बात कही। साथ ही उचित मुआवजा देने और इलाके में अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने की भी मांग की है।
Source link
धनबाद के सिजुआ में भूधसान, कई घर जमींदोज:बच्चे की मौत, सात लोग घायल; घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
