Headlines

Gurugram Sewer Line Project | GMDA Approves Sector 77-80 Infrastructure



गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने न्यू गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सेक्टर 77 से 80 तक 7.90 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर

.

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की 10वीं बैठक में इस परियोजना को मंजूरी मिली। खास बात यह है कि इस काम का ठेका डीएनआईटी (DNIT) दर से 9.21 प्रतिशत कम रेट पर दिया गया है।

सेक्टर 77 से 80 के बीच 7.90 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसमें 600 एमएम से 1200 एमएम डायमीटर की पाइपलाइन होंगी। साथ ही मैनहोल और पूरा नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 2 साल का समय तय किया गया है। इसके बाद 3 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी रहेगी।

बनाया जाएगा मजबूत ड्रेनेज सीवर सिस्टम : मीणा

जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने बैठक में बताया कि गुरुग्राम में सीवर नेटवर्क का विस्तार धीरे-धीरे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मकसद अभी की जरूरतों को पूरा करना है। साथ ही भविष्य की बढ़ती आबादी और नियोजित विकास के लिए एक मजबूत ड्रेनेज-सीवर सिस्टम बनाना भी है। इस काम को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

सीवर लाइन बिछाने के अलावा, जीएमडीए शहर की सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। इसके लिए मौजूदा एसटीपी (STP) की क्षमता बढ़ाई जा रही है और नए प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। जीएमडीए और एचएसवीपी के इन मिलकर किए गए प्रयासों से न्यू गुरुग्राम के रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों को अच्छी नागरिक सुविधाएं मिलेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *