Headlines

गोदाम से 7.5 किलो गांजा और लाखों की नगदी बरामद:ऑल्टो कार और 2 बाइक भी जब्त, भूसे के ढेर में छिपाकर रखी थी खेप




नालंदा में पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी की, जहां से करीब 7.5 किलोग्राम गांजा और 3 लाख 70 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। गोदाम मालिक सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन वाहनों को भी जब्त किया है। हिलसा डीएसपी-वन रंजय कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम नगरनौसा थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कंचन भवन निवासी संजय श्रीवास्तव ने अपने बदल बिगहा स्थित गोदाम में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छिपा रखा है और वहीं से इसका कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही हिलसा-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत संजय श्रीवास्तव के गोदाम की घेराबंदी की। कार्रवाई “जन विश्वास संकल्प हमारा” के तहत की गई है। भूसे के ढेर में गांजा और थैले में भरा था कैश तलाशी के दौरान पुलिस को गोदाम के पश्चिमी हिस्से में भूसे के ढेर के पास एक लाल रंग का त्रुगुना मोटा चोकर का बोरा मिला। जब बोरे की तलाशी ली गई, तो उसमें से 7.471 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। वहीं, गोदाम के पूर्वी हिस्से वाले कमरे की तलाशी लेने पर एक थैले में 3,70,000 रुपए नकद मिले, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से संजय श्रीवास्तव और भरावपर निवासी दीनानाथ प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 2 मोबाइल और गोदाम के बाहर खड़ी गांजा बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 2 बाइक भी जब्त की गईं। पुलिस ने जब दीनानाथ प्रसाद से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने इस तस्करी गिरोह के तीसरे साथी का नाम उगल दिया। दीनानाथ की निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमन बिगहा निवासी सुबोध कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। सुबोध कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक ऑल्टो कार भी बरामद की है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज नगरनौसा थाने में कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों में संजय श्रीवास्तव, दीनानाथ प्रसाद और सुबोध कुमार के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी टीम में नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह, सुदेश्वर राय, सिपाही रमेश कुमार मंडल, सरस्वती कुमारी, रूकसार खातुन सहित होमगार्ड जवान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *