![]()
डूंगरपुर की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक जब्त किया है। यह शराब मार्बल पाउडर के कट्टों की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक से 72 बोतल और 48 अद्धे बरामद किए हैं और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी के तहत राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर पुलिस चौकी के सामने एनएच-48 पर नाकाबंदी की गई थी। गुजरात की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि उदयपुर की ओर से आ रहे गुजरात नंबर वाले टाटा कंपनी के आयशर ट्रक में मार्बल पाउडर के कट्टों के बीच छिपाकर अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रक को रुकवाकर सड़क किनारे खड़ा करवाया।
ड्राइवर से ट्रक में भरे सामान के बारे में पूछताछ की गई तो उसने मार्बल पाउडर के सफेद कट्टे होना बताया। शक होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। मार्बल पाउडर के कट्टों को नीचे उतारकर जांच करने पर उनके अंदर अंग्रेजी शराब की बोतलें और अद्धे छिपे मिले।
Source link
मार्बल पाउडर की आड़ में नशे की तस्करी:NH-48 पर नाकाबंदी में ट्रक से अवैध शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
