![]()
डेराबस्सी में एक अज्ञात व्यक्ति 8 साल की बच्ची को घर से उठाकर ले गया। बच्ची के रोने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद वह वापस घर पहुंच गई। बच्ची की मां के बयान पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है और उसके पांच बच्चे हैं। बीते दिन तड़के करीब 4 बजे उसकी 8 साल की बेटी ने उसे जगाकर बताया कि सोते समय एक व्यक्ति उसे उठाकर अपने साथ ले गया था। नींद खुलने पर वह रोने लगी। आरोप है कि व्यक्ति ने बच्ची को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह बच्ची को छोड़कर भाग गया और बच्ची वापस घर पहुंच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घर के दरवाजे की जाली टूटी हुई थी। आशंका है कि आरोपी ने जाली के रास्ते हाथ डालकर अंदर की कुंडी खोली और घर में घुस गया। घटना के बाद घर से एक मोबाइल फोन भी गायब मिला है। बच्ची की मां ने उसी व्यक्ति पर मोबाइल ले जाने का शक जताया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Source link
डेराबस्सी में 8 साल की बच्ची को घर से उठाया:रोने पर आरोपी छोड़कर भागा, परिवार को धमकी दी; टूटी जाली से घुसने का शक
