Headlines

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार:बिलासपुर में कार की डिक्की से मिला 1.04 लाख का ऑनरेक्स, 2 आरोपी फरार




बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 4 हजार 780 रुपए बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कार की डिक्की में छिपाकर रखा था सिरप सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि काले रंग की कार से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार को बिरकोना रोड स्थित गैस गोदाम के पास घेराबंदी की गई। इसी दौरान कार क्रमांक CG 04 QD 9753 को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, जब्त सिरप का कुल वजन 85.02 किलोग्राम है। आरोपी कफ सिरप रखने या उसकी बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की। दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश पुलिस ने मामले में मिथुन बघेल (28) निवासी ग्राम भुंडा, थाना कोटा और अमन कुमार चौबे (26) निवासी गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं राजा भोई और नीरज पटेल मामले में फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कफ सिरप के अलावा तस्करी में इस्तेमाल कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *