Headlines

पुस्तकालय गेट के बाहर जलभराव:कीचड़ के बीच से गुजर रहे छात्र, मच्छरों से बीमारियों का मंडराया खतरा




राजकीय जिला पुस्तकालय (प्रयागराज) के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। पुस्तकालय के मुख्य गेट के सामने गंदा पानी जमा होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों, शोधकर्ताओं और आम पाठकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि गेट के सामने जलभराव के कारण उन्हें गंदे पानी और कीचड़ से होकर पुस्तकालय में प्रवेश करना पड़ता है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी कई दिनों तक पानी जमा रहता है। छात्रों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने पुस्तकालय के मुख्य द्वार की सफाई कराने के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *