![]()
कांगडा के देहरा में मंगलवार को आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की मांग को लेकर एक रैली निकाली गई। इसमें करणी सेना, ब्राह्मण सभा देहरा और राजपूत कल्याण सभा देहरा सहित कई सामाजिक संगठन शामिल हुए। रैली हनुमान चौक से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन के जरिए प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में संगठनों ने देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मुख्य मांग उठाई। उनका कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति किसी भी जाति या समाज का हो सकता है। इसलिए आरक्षण का फायदा असली जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए आर्थिक स्थिति को भी मुख्य आधार बनाना चाहिए। संगठनों ने यह भी मांग की कि आरक्षण व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा की जाए। उनका सुझाव था कि जिन लोगों को एक बार आरक्षण का लाभ मिल चुका है, उनके बजाय दूसरे वंचित लोगों को भी मौका मिलना चाहिए। सरकारी परीक्षाओं में न्यूनतम कटऑफ तय करने की भी मांग ज्ञापन में सरकारी परीक्षाओं में न्यूनतम कटऑफ तय करने की भी मांग की गई। संगठनों का कहना था कि डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और दूसरे खास क्षेत्रों में सिर्फ योग्य और सक्षम उम्मीदवारों का ही चुनाव होना चाहिए।इसके अलावा, UGC के नए नियमों को वापस लेने और छात्रों में डर का माहौल खत्म करने की मांग भी की गई। SC/ST एक्ट की हो समीक्षा उन्होंने SC/ST एक्ट की समीक्षा करने को भी कहा। संगठनों ने यह भी मांग रखी कि आरोप साबित होने से पहले गिरफ्तारी पर रोक लगे। साथ ही, अगर कोई आरोप गलत साबित होता है, तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई का नियम होना चाहिए।
Source link
देहरा में हिंदू संगठनों का हल्ला बोल:आरक्षण संशोधन की मांग को लेकर रैली निकाली; कहा-आर्थिक आधार पर मिले रिजर्वेशन
