Headlines

चंडीगढ़ में कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ा, नई दरें लागू:महंगाई सूचकांक बढ़ने पर सभी श्रेणियों के वेतन में हर महीने 175 रुपए बढ़ाए




चंडीगढ़ प्रशासन के श्रम विभाग ने औद्योगिक और अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन दरों में बढ़ोतरी का करने का फैसला लिया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में हुई बढ़ोतरी के आधार पर सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतन में ₹175 प्रति माह का इजाफा किया गया है। क्यों बढ़ा वेतन? श्रम विभाग के अनुसार, अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक चंडीगढ़ केंद्र के औसत कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स में 25 पॉइंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके तहत न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत प्रति पॉइंट ₹7 के हिसाब से कुल ₹175 प्रति माह की वृद्धि की गई है। कैटेगरी वाइज समझें: अब किसको कितना मिलेगा वेतन अनस्किल्ड पुराना वेतन: ₹14,562 प्रति माह (₹560 दैनिक) नया वेतन: ₹14,737 प्रति माह (₹567 दैनिक) सेमी-स्किल्ड-II पुराना वेतन: ₹14,712 प्रति माह (₹566 दैनिक) नया वेतन: ₹14,887 प्रति माह (₹573 दैनिक) सेमी-स्किल्ड-I पुराना वेतन: ₹14,812 प्रति माह (₹570 दैनिक) नया वेतन: ₹14,987 प्रति माह (₹576 दैनिक) स्किल्ड-II पुराना वेतन: ₹15,012 प्रति माह (₹577 दैनिक) नया वेतन: ₹15,187 प्रति माह (₹584 दैनिक) स्किल्ड-I पुराना वेतन: ₹15,237 प्रति माह (₹586 दैनिक) नया वेतन: ₹15,412 प्रति माह (₹593 दैनिक) हाईली स्किल्ड पुराना वेतन: ₹15,637 प्रति माह (₹601 दैनिक) नया वेतन: ₹15,812 प्रति माह (₹608 दैनिक)
होटल, रेस्टोरेंट और हलवाई कर्मचारियों के लिए नियम होटल, टी-स्टॉल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यदि नियोक्ता (मालिक) भोजन और रहने की सुविधा प्रदान करता है, तो वेतन से तय राशि की कटौती होगी। अकुशल कर्मचारी बिना भोजन/रहने के ₹14,737, जबकि खाने-रहने की सुविधा के साथ ₹12,895 मिलेंगे (₹1,842 कटौती)। यदि कोई नियोक्ता कर्मचारी को रहने के लिए केवल आवास (Living Accommodation) देता है, तो वह अधिकतम ₹50 प्रति माह काट सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *