![]()
गुरुग्राम जिले के सोहना में श्री शिव कुंड समिति के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। ये चुनाव 4 अक्टूबर 2026 को होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के करीब 2600 मतदाता नई कार्यकारिणी चुनने के लिए वोट डालेंगे। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 15 से 17 सितंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 18 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर तय की गई है। नाम वापसी के बाद उसी दिन शाम को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसके बाद चुनावी गतिविधियां और प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है। उम्मीदवारों की याेग्यता तय की गई समिति के चुनाव में उम्मीदवारों के लिए योग्यता भी तय की गई है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 25 साल से ज्यादा होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार का सोहना का स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य है। चुनाव लड़ने के इच्छुक हर उम्मीदवार को 11 हजार रुपए की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। यह राशि वापस नहीं मिलेगी। जो उम्मीदवार ये योग्यताएं और शर्तें पूरी करेंगे, वही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। बनाए जाएंगे तीन मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या को देखते हुए चुनाव के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। समिति की ओर से मतदान को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती होगी। इसके बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित करने की योजना है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए एक चुनाव समिति बनाई गई है। पार्षद हरीश नंदा को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अधिवक्ता देवदत्त शर्मा को उपाध्यक्ष और विमलेश गोस्वामी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
Source link
सोहना की श्रीशिव कुंड समिति के चुनाव की घोषणा:4 अक्टूबर को होगा मतदान, 15 से 17 सितंबर तक भरे जाएंगे नामांकन
