Headlines

मोहाली में बिल्डर के घर पर फायरिंग मामले में FIR:मोटरसाइकिल पर आए आरोपी, पुलिस ने स्पेशल टीमें गठित कीं; छापेमारी जारी




मोहाली में सोमवार रात बिल्डर के घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बलजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। रात करीब साढ़े 11 बजे घर के बाहर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। दो लोग बाइक पर सवार होकर बिल्डर के घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से परिवार के लोग डर गए। पुलिस ने मौके की जांच के बाद बलजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पहले सीपी मॉल के पास भी हुई थी फायरिंग इससे पहले मोहाली के सीपी मॉल के पास भी फायरिंग की घटना सामने आई थी। वहां भी आरोपी बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। इस मामले में आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीपी मॉल के पास हुई फायरिंग की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *