कीरतपुर-मनाली कॉरिडोर के पंडोह-टकोली प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंची टीम।
कीरतपुर-मनाली कॉरिडोर के पंडोह-टकोली प्रोजेक्ट में बन रही हणोगी टनल का मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मेंबर (प्रोजेक्ट्स) विपनेश शर्मा ने दौरा किया। उन्होंने टनल के काम और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कु
.
अधिकारियों के अनुसार, अगले चार दिनों में जरूरी सुरक्षा काम पूरे होने के बाद टनल में गाड़ियों की आवाजाही का ट्रायल होगा। इसके बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
पंडोह बाइपास की यह टनल कीरतपुर-मनाली कॉरिडोर का एक अहम हिस्सा है। इसके खुलने से पंडोह इलाके में लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, यात्रा की दूरी और समय भी कम हो जाएगा।
कुल पांच ट्विन ट्यूब टनल बनाई जा रही
पंडोह-टकोली प्रोजेक्ट में कुल पांच ट्विन ट्यूब टनल बनाई जा रही हैं। इनमें दयोड़ से हणोगी तक बनी दो टनल इस प्रोजेक्ट का एंट्री गेट हैं। अभी दोनों ट्विन ट्यूब टनलों के एक-एक हिस्से को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की योजना है।
इनमें से एक टनल करीब 2.8 किलोमीटर लंबी है, जबकि दूसरी 650 मीटर लंबी है। खोतीनाला के पास दोनों टनलों को जोड़ने के लिए 45 मीटर ऊंचा और 140 मीटर लंबा पुल भी बनाया गया है।

कीरतपुर-मनाली कॉरिडोर के पंडोह-टकोली प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंची टीम।
सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने के निर्देश
विपनेश शर्मा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट सामरिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। टनल का दौरा करने के बाद उन्होंने सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने के जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि NHAI की टीम ने दिन-रात मेहनत करके टनल का काम पूरा किया है।
इसके लिए उन्होंने NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल अजय सिंह बरगोती, PIU मंडी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी समेत NHAI की पूरी टीम और निर्माण कंपनियों शापुरजी-पलौनजी, एफकॉन्स, गावर कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन की टीम की तारीफ की।
