![]()
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कांगड़ा जिले की सहोड़ा पंचायत में बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के लोगों तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। वर्मा ने बताया कि सहोड़ा पंचायत अब तक बस सुविधा से वंचित थी। पहले इलेक्ट्रिक बस चलाने का ट्रायल किया गया, लेकिन कुछ जगहों पर रास्ता संकरा होने के कारण बस यहां तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए छोटी बस सेवा शुरू की गई। यह बस सुबह 11 बजे सहोड़ा से चलेगी। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने सुबह 8 बजे एक इलेक्ट्रिक टेंपो ट्रैवलर बस चलाने की भी घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों द्वारा बताई गई हर समस्या का समाधान किया जाएगा। लोगों ने एचआरटीसी की जताया आभार एपीएमसी के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने बस सुविधा प्रदान करने के लिए उपाध्यक्ष अजय वर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकतर ग्रामीण सब्जी उगाते हैं और कांगड़ा सब्जी मंडी का पूर्ण सहयोग उन्हें मिलेगा। उन्होंने किसानों को अपनी सब्जियां बेचने के लिए बेहतर वातावरण देने का आश्वासन दिया। इससे पहले, समाजसेवी कुलभाष चौधरी ने भी ग्रामीणों के लिए बस सुविधा शुरू करने पर उपाध्यक्ष अजय वर्मा का आभार व्यक्त किया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष निशु मोंगरा, डीएम पंकज चड्ढा, नवनीत शर्मा, कुलभाश चौधरी, भीमसेन, कुलदीप, जिला परिषद विजय, इशांत चौधरी, पार्षद अनिल कुमार, प्रधान समीरा, निशा कुमारी, संजय कांचा, इकबाल, रीता मनकोटिया, अरुण कुमार, बीडीसी हरीश धनोटिया, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
कांगड़ा की सहोड़ा पंचायत में बस सेवा शुरू:संकरे रास्ते के कारण इलेक्ट्रिक बस चलेगी; HRTC उपाध्यक्ष वर्मा ने दिखाई झंडी
