Headlines

वाटर कैनन चलते ही नाचने लगे हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ता,VIDEO:पुलिस ने बंद की तो बोले-'जनाब जी पानी लाओ'; HKRN कर्मियों को पक्का करने की मांग




चंडीगढ़ में मंगलवार को हरियाणा CM हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों ने पानी की बौछारों पर जमकर डांस किया। पुलिसवाले वाटर कैनन चलाते रहे और कांग्रेस कार्यकर्ता कई स्टेप्स दिखाते रहे। कुछ देर बाद वाटर कैनन बंद होते ही एक कार्यकर्ता कहने लगा- ”जनाब जी पानी लाओ पानी”। पानी भी भीगने के बाद कुछ कार्यकर्ता लाठी लिए पुलिसवालों के पास जाकर बात करने लगे। बता दें, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज FIR को रद्द करवाने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्की नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सेक्टर-9 स्थित सीएम हाउस घेरने की कॉल की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर सीएम हाउस से पहले ही रोक लिया। जब कार्यकर्ता बैरिकेडिंग लांघकर आगे जाने लगे पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन की तस्वीरें:- पढ़िए, प्रदर्शन से लेकर डांस तक क्या-क्या हुआ… राव नरेंद्र बोले- पूरे हरियाणा से युवा आए मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। राहुल गांधी पर झूठी FIR दर्ज की गई, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुनग खड़गे का अपमान किया गया। ऐसे कई मुद्दों को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। आज इसमें पूरे हरियाणा के युवा आए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *