Headlines

हरसिद्धि से लापता 3 छात्राएं गोरखपुर से बरामद:युवक गिरफ्तार; CCTV और मोबाइल लोकेशन से पुलिस पहुंची, तीनों को परिजनों को सौंपा




मोतिहारी के हरसिद्धि बाजार से लापता तीन छात्राओं को हरसिद्धि पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तारियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी सुंदर महतो के बेटे चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। चंदन फिलहाल गोरखपुर में रहता है। छात्राओं को खोजने वाली टीम में अरेराज की प्रभारी डीएसपी प्रियंका कुमारी, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा अविनाश कुमार और दारोगा प्रीतम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मंगलवार को हरसिद्धि थाना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी डीएसपी प्रियंका कुमारी ने बताया कि 6 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और गांव की दो और छात्राएं हरसिद्धि बाजार से लापता हो गई हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। छात्राओं को खोजने के लिए सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी मदद ली गई। सुगौली से ट्रेन पकड़कर पहुंची थीं मुजफ्फरपुर जांच में पता चला कि तीनों छात्राएं अच्छी जिंदगी जीने के लिए घर से परिजनों को बिना बताए निकली थीं। वे सुगौली से ट्रेन पकड़कर मुजफ्फरपुर पहुंची थीं। वहां चंदन कुमार पहले से मौजूद था। पुलिस के अनुसार, उसने छात्राओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। गोरखपुर स्टेशन पर पुलिस ने पकड़ा डीएसपी ने बताया कि चंदन तीनों छात्राओं को पहले सीतामढ़ी ले गया। वहां से वह उन्हें लेकर गोरखपुर स्टेशन पर उतरा ही था कि पहले से पीछा कर रही पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। मौके से तीनों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। छात्राएं परिजनों को सौंपी गईं फिलहाल तीनों छात्राओं को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *