![]()
झाबुआ जिले के बामनिया में मंगलवार देर शाम करवड़ रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने घर से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बामनिया निवासी लाला डामर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक विदेश वसुनिया गंभीर रूप से घायल हो गया। लाला पेशे से ड्राइवर थे। वह खाना खाने के बाद घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बामनिया की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। विदेश बामनिया से अपने गांव छायन लौट रहा था। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर घायल टक्कर के बाद लाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक विदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को पेटलावद सिविल अस्पताल लाया गया। घायल विदेश का इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह होगा पोस्टमार्टम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद लाला के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की बामनिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
Source link
बामनिया में बाइक की टक्कर से ड्राइवर की मौत:करवड़ रोड पर घर से बाहर निकलते समय हादसा; बाइक चालक गंभीर
