जींद में भजन संध्या के दौरान हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर मासूम शर्मा तत्वदर्शी गाना गाते हुए।
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पांखडवाद के खिलाफ अब खुलकर मैदान में आ गए है। जींद के पदाना धाम श्याम मंदिर में हुई भजन संध्या में सिंगर ने जहां पाखंडवाद पर खुलकर कटाक्ष किए, वहीं अपना ‘तत्वदर्शी’ सॉन्ग सुनाते हुए विवादित टिप्पणी भी कर दी। मासूम शर्मा बोल
.
यूं कहवै अपने माता-पिता किसी के पांव मत छूओ, मेरे पांव छू लो। इनसे बचना है और समाज को भी बचाना है। मैंने हिम्मत की, इतनी बड़ी-बड़ी अरबपति संस्थाओं के साथ लड़ना और खुलकर बोलना छोटी बात नहीं है। आपत्तिजनक शब्द का यूज करके हुए कहा कि ये कित्ते भी गोली मरवा दे। किते भी अल्बाद (पंगा) करवा दे। मैंने हिम्मत की और आप लोगों को भी हिम्मत करनी है। जित्त (कहीं) भी ये फंस ज्यां, ओड़े ए जूत मारने हैं। सनातन की रक्षा करनी है और इन पाखंडवादियों को खत्म करना है।

मासूम शर्मा यहीं नहीं रुके, पूरा ‘तत्वदर्शी’ सॉन्ग सुनाया और कहा कि अगर मैं कहीं स्टेज पर गाली दे दूं, तो सब उसको तेजी से शेयर करते हैं, लेकिन अच्छी बात को कोई शेयर नहीं करता। आप लोग अच्छी बात को और ज्यादा शेयर किया करो।
बता दें कि मासूस ने सबसे पहले तत्वदर्शी गाना गाया था, जिसमें आश्रम व अन्य बाबा व डेरों को निशाना बनाया था। इसके बाद उन्हें धमकियां भी मिली थीं। अब मासूम शर्मा ने अपना दूसरा गाना “फिल्मी बाबा” भी रिलीज कर दिया है। इसमें भी पाखंडी बाबाओं और डेरों को जल्लाद बताते हुए एक बार फिर से निशाने पर लिया है।

भजन संध्या में तत्वदर्शी गाना गाते हुए कलाकार मासूम शर्मा।
नए सॉन्ग ‘फिल्मी बाबा’ से बाबाओ और डेरों पर साधा निशाना…
मासूम शर्मा ने अपना दूसरा गाना “फिल्मी बाबा” भी रिलीज कर दिया है। इसे मासूम शर्मा ने गाया है, जिसे राइटर अमर करनावल ने लिखा। 8 सितंबर को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर 3.41 मिनट का इसका ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। इसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को एक बार फिर से निशाने पर लिया।
- मत मारदी जनता की, इन झोले झाप बाबा नै : सॉन्ग के एक हिस्से में कहा- ‘ना इज्जत असली संता की गुरुआं की या मत मारदी जनता की, इन झोले झाप बाबा नै। जो जी चाहवे वो लिखूंगा, जो जी कहवे वो गाऊंगा। मैंन जीनी आंदी ना जिंदगी दाबां की। जो खुद नै प्रभु दर्शा रहे, पांखड देश में फैला रहे’।
- जात तारने आया हूं इन फिल्मी बाबा की : दूसरे हिस्से में गाया- ‘जात तारने आया हूं इन फिल्मी बाबा की, ये धाम तै बड़े हो गै, के ये श्याम तै बड़े हो गै कै, अपना दे सै नाम बता, कै ये राम तै बड़े हो गे कै ये। जागो रै लोग जागो थाम इनके लागे पाछै रै, क्यूं इनकी पुस्तक हारे रटदे हांडो ग्राफा नै। गाढ़ रखे कदम-कदम पर डेरे और गाली दे रे ये संत-नाथा नै’।
- दिखै सै जल्लाद जो सारे, मानवता की जूणा में: एक अंतरे में राइटर अमर करनावल और अपने बारे में कहा- यो खींचम-खींच लिखेगा, अमर तो उणने नीच लिखेगा दिखै सै जल्लाद जो सारे, मानवता की जूणा में… मासूम शर्मा बस हरमान ने, बोलण में भी डर ना मन्ने उण लोगां ने ईश्वर मानै, तम जो साधू धूणा में…।

भजन संध्या में पाखंडवाद पर कटाक्ष करते कलाकार हैरी लाठर।
हैरी लाठर और सुरेंद्र रोमिया ने भी गाए भजन
इस कार्यक्रम में कलाकार हैरी लाठर, सुरेंद्र रोमियो सहित अन्य कलाकारों ने भी भजन सुनाकर प्रशंसा बटोरी। कलाकार हैरी लाठर ने तो पाखंद पर खुलकर बोला। कहा कि कई इसकी आड़ में नशा करते हैं। सब अपने मां-बाप की सेवा करें, इससे बड़ा कोई धर्म नहीं।
इससे पहले हैरी लाठर कह चुक हैं कि अब कर्मिशियल गाने कम और सामाजिक गाने ज्यादा करेंगे। अभी तो किसी का नाम नहीं लिया, वरना हम भी नाम लेकर कहना शुरू कर देंगे। भक्तों को पता तो चले, असलियत में चल क्या रहा है। यह भी कहा कि एक ही बाबा को ज्यादा तकलीफ है और उनके ही धमकी भरे फोन ज्यादा आ रहे हैं।

———————————-
ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणवी सिंगर के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:गीतकार हैरी लाठर बोले-गाना हटाने का प्रेशर; रामपाल समर्थकों का जवाबी सॉन्ग-70 मासूम हांडै हैं

बदमाशी कल्चर वाले गानों के लिए कंट्रोवर्सी में रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर सुर्खियों में हैं। 26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। जिसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। पढ़िएं पूरी खबर:::
मासूम शर्मा को धमकी, सॉन्ग हटाने को कहा:हरियाणवी सिंगर बोले-बाबा के चेलों को ज्यादा दिक्कत, तमाचे लगने चाहिए; कॉन्ट्रोवर्सी से ट्रेंडिंग में ‘तत्वदर्शी’

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए है। इस बार मामला उनके नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। तीन दिन पहले सॉन्ग का ट्रैक जारी होते ही सिंगर को थ्रेट कॉल यानी धमकियां मिलनी शुरू हो गईं हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
