Headlines

खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या:राष्ट्रीय सनातन संघ ने कराया उत्सव, भक्ति और संगीत से गूंजा परिसर




लखनऊ के न्यू हैदराबाद, निशातगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर मंगलवार को भक्ति और संगीत से सराबोर रहा। राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्याम बाबा और भगवान कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र खरे के नेतृत्व में हुआ। मथुरा-वृंदावन के आकाशवाणी, दूरदर्शन, सूचना विभाग और संस्कृति विभाग से जुड़े कलाकारों ने भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के भावपूर्ण भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैसे-जैसे भजन आगे बढ़े, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर भजन संध्या के दौरान ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और खाटू श्याम बाबा की आराधना की। मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ने का संदेश भी दिया गया। ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ संघ अध्यक्ष दिनेश चन्द्र खरे ने कहा कि संस्था सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए लगातार धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करता है। ‘एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम’ का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ना और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देना है। भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *