Headlines

भोजपुर में बक्सर के युवक की मौत:कबाड़ी का काम खत्म कर गांव लौट रहा था, बैलेंस बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिरा




दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी युवक की मौत हो गई। बिहटा से वापस घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक सुखारी राम डुमरांव थाना क्षेत्र के अमसारी गांव का रहने वाला था। घटना कुल्हड़िया स्टेशन के पास अप मेन लाइन की है। परिजन संजय कुमार ने बताया कि पटना जिला के बिहटा में कबाड़ी का काम करता था। शनिवार को काम खत्म करके घर लौट रहा था। बैलेंस बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देखने के बाद परिजनों को जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार के सदस्य आरा रेल थाना पहुंचे।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। मृतक छह भाई-बहन में 5वें नंबर पर था। घर में मां कुंती देवी, भाई धनजीव, करिया, टेढिया और बहन मंजू, सुगंती है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *