Headlines

पन्ना में खस्ताहाल सड़क पर टोल वसूली:बसों के पहिए थमेंगे, संचालकों ने 15 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी दी




पन्ना-सिमरिया मार्ग की खराब हालत से परेशान बस संचालकों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। पन्ना बस ओनर्स एसोसिएशन ने 9 सितंबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि सड़क सुधरने तक टोल टैक्स माफ किया जाए। मांग पूरी न होने पर एसोसिएशन ने 15 सितंबर 2026 से जिले में यात्री बसों का संचालन पूरी तरह बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पन्ना से चिखला तक बनी टोल रोड बहुत खराब हो चुकी है। अमानगंज से चिखला और बारिश के बाद पन्ना से अमानगंज तक का रास्ता बड़े-बड़े गड्ढों से भर गया है। इन गड्ढों के कारण बसें अक्सर खराब हो रही हैं और उनके चेंबर को नुकसान पहुंच रहा है। एक घंटे का सफर अब डेढ़ घंटे में पूरा हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है और डीजल की खपत बढ़ने से बस मालिकों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। नहीं हो रही सड़क की मरम्मत बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नियमित टोल टैक्स देने के बाद भी सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संचालकों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल कंपनी को बुलाकर इस समस्या को हल किया जाए। साथ ही, जब तक सड़क ठीक नहीं होती, तब तक बसों को टोल से छूट दी जाए। उन्होंने साफ किया कि अगर 15 सितंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो बस सेवा बंद करने की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *