Headlines

प्रयागराज में फूलपुर और सोरांव ने जीते वॉलीबॉल खिताब:फूलपुर ने अंडर-19 और अंडर-17, सोरांव ने अंडर-14 का खिताब जीता




प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय वॉलीबॉल (बालक वर्ग) प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। जनपद की 9 तहसीलों और संभागों की टीमों ने अपना खेल दिखाया, जिसमें फूलपुर और सोरांव की टीमें आगे रहीं। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में फूलपुर की टीम ने सोरांव को 25-18 और 25-19 के सीधे सेटों में हराकर खिताब जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में भी फूलपुर ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर उत्तर संभाग को कड़े मुकाबले में 25-22 और 29-27 से हराकर जीत हासिल की। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में सोरांव की टीम ने फूलपुर को 25-14 और 25-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला वॉलीबॉल संयोजक और केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर की। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर सिन्हा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव और लाला राम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना की तारीफ की। खिलाड़ियों से बात करते हुए डॉ. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का अच्छा तरीका है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और कहा कि वे जिला स्तर से आगे बढ़कर मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। मैच में शैलेंद्र पांडेय, विकास कुमार, हिमांशु, निखिल और सत्या निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश खरे ने किया। इस दौरान डॉ. बृजेश खरे, बृजेश कुमार, राकेश, धर्मेंद्र सिंह, अली अहमद खान, प्रसून सिंह, कन्हैया कुमार, अश्वनी यादव और ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *