Headlines

श्रीगंगानगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर मानव श्रृंखला:छात्रों ने ली आदर्श मतदान की शपथ; 11 सितंबर को वोटिंग की अपील




श्रीगंगानगर जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय समेत सादुलशहर, पदमपुर, करणपुर और कई ब्लॉक मुख्यालयों पर मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक मतदान का संदेश दिया गया। मतदान के लिए किया प्रेरित जिला मुख्यालय पर नई धान मंडी में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने उत्साह से इसमें हिस्सा लिया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र सिंह ने स्टूडेंट्स से कहा कि 11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव में अपने घर के लोगों को सोच-समझकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। इससे लोकतंत्र और मजबूत होगा। जिला स्वीप समन्वयक रमन असीजा ने सभी स्टूडेंट्स और कर्मचारियों को आदर्श मतदान की शपथ दिलाई और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *