Headlines

एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह का सरगना किया गिरफ्तार:पहले से 38 मामले दर्ज, 10 एटीएम उखाड़े, 5 हजार का इनामी, कोर्ट ने जेल भेजा




फरीदाबाद के छायंसा थाना क्षेत्र में एसबीआई का एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से 38 मामले दर्ज है। जिनमें से करीब 10 मामले एटीएम उखाड़ने के है। आरोपी की पहचान धौज गांव निवासी 42 वर्षीय हनीश उर्फ होशी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। चोरी की फॉर्च्यूनर से एटीएम उखाड़ा पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 13-14 अगस्त की रात आरोपियों ने चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी की मदद से एसबीआई का एटीएम उखाड़ लिया था। एटीएम में आठ लाख रुपये से ज्यादा की नकदी थी। आरोपियों ने बेल्ट की मदद से एटीएम को फॉर्च्यूनर से बांधा और खींचकर मशीन को उखाड़ लिया। इसके बाद एटीएम को गाड़ी की डिग्गी में रखकर धौज गांव के पहाड़ में ले गए। पहाड़ में ले जाकर मशीन तोड़ी, नकदी निकाली पुलिस के मुताबिक, धौज गांव के पहाड़ में ले जाकर आरोपियों ने एटीएम मशीन को तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी निकाल ली। वारदात के लिए इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी सेक्टर-16 से चोरी की गई थी। पुलिस गाड़ी को पहले ही बरामद कर चुकी है। तीन साथी पहले ही हो चुके गिरफ्तार एटीएम चोरी के मामले में पुलिस आरोपी के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, हनीश गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता था और वारदात की योजना में उसकी अहम भूमिका थी। तीन दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा पुलिस ने हनीश उर्फ होशी को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे वारदात और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की। तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एटीएम चोरी के 8 से 10 मामलों में भी नाम पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से कुल 38 मामले दर्ज हैं। इनमें एटीएम उखाड़कर चोरी करने के करीब 8 से 10 मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य मामलों और गिरोह के बारे में भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *