Headlines

पशु अस्पताल से ट्यूबवेल की केबल काट ले गए चोर:पालड़ी एम में वारदात, पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की शुरू




पालड़ी एम थाना क्षेत्र के ए श्रेणी पशु अस्पताल से चोर बीती रात ट्यूबवेल की केबल चुरा ले गए। चोरी का पता सुबह चला, जिसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पशु अस्पताल के प्रभारी ने पालड़ी एम थाने में बताया कि चोरों ने रात में ट्यूबवेल की केबल काट ली और उसे चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में चोरी हुई केबल वापस दिलवाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। अस्पताल में मौजूद पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगल कुमार मीणा ने बताया कि पालड़ी एम थाना क्षेत्र में लंबे समय से चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बारेवड़ा, मोरली और उथमन रोड पर स्थित दर्जन भर से ज्यादा खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी हो चुकी है। इन मामलों की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है, लेकिन आज तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस भी इन चोरों पर कोई लगाम नहीं लगा पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *