![]()
तरनतारन पुलिस ने ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 524 ग्राम अफीम, एक ड्रोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। डीजीपी गौरव यादव और एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ की टीम भिखीविंड और मरी मेघा इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बहिका मरी मेघा के टी-पॉइंट पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को शक के आधार पर रोका गया। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पूछताछ में आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ राजू निवासी पत्ती संधू की दलीरी, सिमरनजीत सिंह उर्फ काका निवासी पत्ती मंदिर वाली मरी मेघा और गुरजंट सिंह उर्फ भोला निवासी पत्ती बाबा बाल्मीक वाली मरी मेघा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 524 ग्राम अफीम, तीन पिस्तौल, दो मैगजीन, एक ड्रोन और मोटरसाइकिल बरामद की। मामले में केस नंबर 240 दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी करने की बात कबूल की है। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई से टारगेट किलिंग की संभावित घटनाओं को नाकाम किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। पुलिस इनके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Source link
ड्रोन से हथियार तस्करी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:तरनतारन में 3 पिस्तौल, अफीम और ड्रोन बरामद; पाक तस्करों से संपर्क
