![]()
लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित बेअदबी की घटना को लेकर वाल्मीकि समाज में रोष है। रूपनगर में वाल्मीकि समाज के नेता और नगर कौंसिल रोपड़ के सफाई सेवकों के प्रधान अजय भट्टी ने घटना की कड़ी निंदा की है। अजय भट्टी ने कहा कि कुछ समाज विरोधी तत्व महापुरुषों की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ कर पंजाब की शांति और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भट्टी ने समाज के लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना के जिम्मेदार व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। भट्टी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मामले में ढिलाई बरती तो वाल्मीकि और अंबेडकर समाज की ओर से पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। अजय भट्टी ने समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Source link
लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा से कथित बेअदबी पर रोष:रोपड़ में वाल्मीकि नेता अजय भट्टी ने दी पंजाब बंद की चेतावनी, दोषी की गिरफ्तारी मांगी
