Headlines

कैमूर में घर से महिला का शव मिला:पति हैदराबाद में करता है मजदूरी; परिजन बोले-'पाटीदारों ने मारा', अकेली रहती थी




कैमूर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में बुधवार को एक महिला का शव उसके घर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दुमदुमा गांव निवासी वकील चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घर पर अकेली रहती थी आशा मृतका के मामा उमेश चौहान के अनुसार, आशा देवी के पति वकील चौधरी हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। पति के बाहर रहने के कारण आशा घर पर अकेली रहती थी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पाटीदारों के साथ आशा का पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि पाटीदार अक्सर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप उमेश चौहान ने आशंका जताई कि विवाद के चलते पाटीदारों ने आशा देवी के साथ मारपीट की और घर के अंदर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तैयारी में है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *