Headlines

सरगुजा में 3 नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ाए,25-25 हजार का जुर्माना:यातायात पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान, अदालत ने लगाया अर्थदंड




सरगुजा में गाड़ियों से फर्राटे भर रहे तीन नाबालिगों पर कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने मामला कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने तीनों वाहनों के स्वामियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सरगुजा पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी नाबालिगों के मामले में कार्रवाई की जाएगी। सरगुजा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर नाबालिगों को वाहन न देने की अपील कई बार की जा चुकी है। इसके बाद भी पालकों का रवैया नहीं सुधरा। इसपर एसपी राजेश अग्रवाल ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे । तीन नाबालिगों पर कार्रवाई, 75 हजार का जुर्माना अंबिकापुर यातायात पुलिस प्रभारी विजय कैवत्य की टीम ने 03 नाबालिगों को बाइक से फर्राटे भरते हुए पकड़ा। तीनों के परिजन वाहन मालिक हैं। तीनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण कोर्ट में पेश किया गया। जिला न्यायालय द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199(ए) के तहत प्रत्येक वाहन मालिक पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तीनों मामलों को मिलाकर कोर्ट ने कुल 75 हजार रुपये के अर्थदंड से वाहन मालिकों को दंडित किया है। सरगुजा पुलिस ने कहा है कि नाबालिग बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से भारी ट्रैफिक या आपातकालीन स्थितियों में वाहन संभालने के लिए पूरी तरह परिपक्व नहीं होते हैं। ऐसे में उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों कों खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चे भर रहे सड़क पर फर्राटे पुलिस की समझाइश के बाद भी सरगुजा में स्कूली छात्र-छात्राओं को परिजन आसानी से बाइक एवं स्कूटी थमा दे रहे हैं। स्कूल टाइम में ये नाबालिग बाइक व स्कूटी से फर्राटे भरते देखे जा सकते हैं। इसके अलावे कोचिंगों में पढ़ने वाले नाबालिग भी अपनी दुपहिया वाहनों से पहुंचते हैं। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे नाबालिगों को वाहन न सौंपें, अन्यथा कार्रवाई कर मामला कोर्ट भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *