![]()
बरनाला सीआईए स्टाफ ने अंतर-जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप और 32 इंच की एलईडी स्क्रीन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइक पर रात के समय बंद दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी करते थे। एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और चोर गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी (डी) संदीप गोयल, डीएसपी (डी) रविंदरपाल सिंह और सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को 7 सितंबर को मिली थी सूचना सीआईए के एसआई गुरतेज सिंह को 7 सितंबर को सूचना मिली थी कि हरदीप सिंह उर्फ दीपा (31), जसप्रीत सिंह उर्फ जग्गू (27) और गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला एक सक्रिय चोर गिरोह चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़बर टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर तीनों को चोरी की बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह ने 5 सितंबर को ठीकरियावाला रोड स्थित आरएस एंटरप्राइजेज और 6 सितंबर को नानकसर चौक की दुकान में चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर एक डेल लैपटॉप, एक एचपी लैपटॉप, मेकसॉन 32 इंच एलईडी और कंप्यूटर सेट सहित सीपीयू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जसप्रीत सिंह के खिलाफ अमृतसर और बरनाला के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के चार मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों को अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने और सामान बरामद होने की उम्मीद है।
Source link
बरनाला में अंतर-जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश:3 आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक, 2 लैपटॉप और एलईडी बरामद
