Headlines

जंगली हाथी ने बुजुर्ग को दौड़ाया, गड्ढे में गिरकर घायल:रघुनाथनगर में रात 2 बजे की घटना, वन विभाग ने दी 3000 रुपए की मदद




बलरामपुर के रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक 70 वर्षीय ग्रामीण घायल हो गया। हाथी ने उसे दौड़ाया, जिसके बाद वह गड्ढे में गिर गया। यह घटना 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल भेजा गया है। वन परिक्षेत्र कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर की ओर से दो जंगली हाथियों का दल क्षेत्र में पहुंचा था। हाथी अलग-अलग होकर घूम रहे थे। इसी दौरान ग्राम जौराही के धनुकधारी यादव (70 वर्ष) अपने बथान में मवेशियों के साथ रह रहे थे। जंगली हाथी ने रात में ग्रामीण को दौड़ाया रात करीब 2 बजे एक जंगली हाथी ने धनुकधारी को दौड़ा दिया। हाथी से बचने की कोशिश में वह एक गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल वाड्रफनगर भेजा गया। फॉरेस्ट एसडीओ प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि घायल को इलाज के लिए 3000 रुपए की सहायता राशि दी गई है। वन विभाग ने घटना की रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है। क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग हाथी प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय जंगल या बथान की ओर जाने से बचने की अपील कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *