Headlines

नारनौल के 2 होटलों में पुलिस का छापा:4 महिलाएं और 4 पुरुष मिले, इनमें होटल स्टाफ भी शामिल, कैश भी मिला




हरियाणा के नारनौल में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने सुभाष पार्क के पास 2 होटलों पर छापा मारा। इस दौरान 4 महिलाओं और एक पुरुष को मौके पर पाया। पुलिस ने होटल मालिक समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुभाष पार्क के पास मॉडर्न होटल और सनसाइन होटल में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटलों पर छापा मारा। एक होटल से 3 महिलाएं मिली मॉडर्न होटल की जांच के दौरान अलग-अलग कमरों से 3 महिलाएं और एक पुरुष मिले। होटल के रिसेप्शन पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि रिसेप्शन संभालने वाला व्यक्ति होटल मालिक के कहने पर महिलाओं को फोन करके बुलाता था। ग्राहकों से मिली रकम में हिस्सेदारी भी की जाती थी। पुलिस ने होटल के रिसेप्शन काउंटर की जांच की। इस दौरान आपत्ति जनक सामान और 11 हजार 420 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने होटल से एक रजिस्टर भी जब्त कर जांच में शामिल किया। दूसरे होटल में मिली एक महिला इसी दौरान मॉडर्न होटल से सटी बिल्डिंग में सनसाइन होटल की भी जांच की गई। वहां रिसेप्शन पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ हुई। उसने भी बताया कि वह होटल मालिक के कहने पर महिलाओं को फोन करके होटल पर बुलाता था। होटल के एक कमरे से एक महिला मिली। पुलिस ने सनसाइन होटल के रिसेप्शन काउंटर की जांच की। यहां से भी आपत्ति जनक सामान और एक रजिस्टर बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस जांच के अनुसार, दोनों होटलों का संचालन एक ही व्यक्ति कर रहा था। मामले में होटल मालिक प्रवीण और रिसेप्शन पर कार्यरत हरिश, अंकित और मोहित के खिलाफ नारनौल थाने में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *