Headlines

स्कॉर्पियो की टक्कर से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत:जगराओं में पत्नी गंभीर घायल; अस्पताल ले गईं कार सवार युवतियां, पुलिस जांच में जुटी




जगराओं में बुधवार देर शाम सिधवां बेट से किशनपुरा जाने वाले रास्ते पर गुरुद्वारा भौरा साहिब के पास हुए सड़क हादसे में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी 58 वर्षीय पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा थाना सिधवां बेट क्षेत्र में हुआ। सिधवां बेट निवासी जसवंत सिंह (62) अपनी पत्नी गुरदीप कौर (58) के साथ मोटरसाइकिल पर गुरुद्वारा भौरा साहिब जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो एक युवती चला रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। हादसे में जसवंत सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरदीप कौर भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार युवतियों ने मौके से भागने के बजाय घायल दंपती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दोनों को पहले जगराओं के निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जसवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरदीप कौर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। थाना सिधवां बेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और स्कॉर्पियो चालक की भूमिका की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *