![]()
रेवाड़ी के कमालपुर में भाजपा नेता के मर्डर में पैसो के साथ अब महिला की एंट्री हो चुकी है। परिवार मर्डर के पीछे पैसों के लेन-देन के एंगल से जोड़कर देख रहा है। खुलकर कुछ भी कहने से बची रही पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है। मर्डर के 60 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों विशेषकर परिजनों में रोष देखने को मिल रहा है। आज यानी गुरुवार को गांव में सावरणी (फूल उठाने) की रस्म होगी। तब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीण विशेषकर परिजन आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। फोन की बार-बार बदल रही लोकेशन सूत्रों का कहना है कि मर्डर के बाद से पुलिस लगातार मुख्य आरोपी प्रवीण ठेकेदार को ट्रेस कर रही है। जिसके फोन की बार-बार लोकेशन बदलने से आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस आरोपी के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिस कारण नजदीक पहुंचने के बाद भी पुलिस अभी तक सफल नहीं हो पाई है। चाचा बोले- सावरणी के बाद करेंगे बात चाचा उत्तम सिंह ने कहा कि कल जितेंद्र की सावरणी (फूल उठाने ) की रस्म है। पुलिस से हमें अभी कोई खास इनपुट नहीं है। जो कुछ भी होगा, सावरणी की रस्म पूरी करने के बाद आप लोगों से बात करेंगे। अब जवाब दे रहा धैर्य गांव के सरपंच विशाल ने कहा कि ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठी थी। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी नहीं होने पर शव नहीं उठाने का फैसला कर लिया था, जिसे वापस करवाने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी थी। अब 60 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, नामजद आरोपी होने के बाद भी अभी तक कोई आउटपुट नहीं मिल पाया है। जिस कारण अब समय के साथ ग्रामीणों को संभालकर रख पाना मुश्किल होता जा रहा है। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्थिति को संभाल पाना हमारे लिए भी संभव नहीं होगा। पत्नी पर भी हमले का आरोप उत्तम सिंह ने दावा किया था कि जितेंद्र की हत्या से पहले प्रवीण ने अपनी ही पत्नी पर हमला किया था। जिससे उसके सिर में टांके आए थे। इससे दो दिन पहले ही प्रवीण मध्यप्रदेश के रतलाम में चल रहे काम की साइड से गांव लौटा था। उन्होंने बिठवाना गांव में किराए पर रह रही महिला के साथ अफेयर के भी आरोप लगाए थे। जिनके पति पहले तक आरोपी प्रवीण के पास ही रंग पेंट का काम करते थे। जिस कारण इस मामले को महिला के एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। जानिए क्या था पूरा मामला सात सितंबर की शाम कमालपुर के भाड़ावास रोड पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के पास ठेकेदार प्रवीण ने अपने करीबी दोस्त जितेंद्र के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया था। जिसमें आरोपी रिफाइनरी ने दीवार के पास खड़ा होकर बाथरूम करते समय जितेंद्र के सिर पर हमला करता दिख रहा है। आरोपी ने हमले से गिरने के बाद भी उस पर तीन वार किए। जिसमें उसका साथी उसे पीछे खींचता दिख रहा है। पुलिस ने मृतक के चाचा एवं भाजपा नेता उत्तम सिंह की शिकायत पर प्रवीण ठेकेदार को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। चाचा ने किया यह दावा उत्तम सिंह का कहना है कि जितेंद्र ने प्लाट बेचने के बाद प्रवीण को 20 से 25 लाख रुपए उधार दिए थे। एक साल पहले शुरू किए अपने डेयरी के काम को बढ़ाने के लिए वह उधार दिए अपने पैसे वापस मांग रहा था। उन्होंने सीसीटीसी में दिख रहे दूसरे आरोपी के गांव के ही रवि फोटोग्राफर होने का दावा किया था। जो जितेंद्र और प्रवीण ठेकेदार दोनों का कॉमन फ्रैंडस बताया जा रहा है। जून 2022 में अचानक हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद जितेंद्र भारत लौटा था। इससे पहले वह जार्डन, साउदी अरब, दुबई और ओमन में करीब पांच साल रहा। कुछ सुराग लगे है हाथ मॉडल टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि हत्या के कारण अभी तक सामने नहीं आ पाए है। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जो अभी से डिसक्लोज करना सही नहीं है। जैसे ही इस मामले में अपडेट मिलेगा, तत्काल मीडिया के साथ शेयर कर लिया जाएगा। फिलहाल हमारा फोकस आरोपियों की गिरफ्तारी पर है।
Source link
भाजपा नेता के भतीजे के मर्डर में महिला की एंट्री:60 घंटे बाद भी अनसुझली गुत्थी, गिरफ्तारी नहीं होने से रोष; आंदोलन की तैयारी
