Headlines

वाराणसी में सराफा-कपड़ा कारोबारी ने खुद को मारी गोली:कारोबार में घाटा और बेटी की शादी से परेशानी पर कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल चलाई




वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर चौराहे पर आजमगढ़ मार्ग स्थित प्रमुख साड़ी व्यवसायी विजेंद्र सोनी (52) ने गुरुवार सुबह अपने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली सिर में फंस जाने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया, परिजन आनन फानन में उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। बताया गया कि बेटी की शादी की तैयारियों के बीच छाए आर्थिक संकट के बीच व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठाया।
कैंट थाना क्षेत्र के निवासी विजेंद्र सोनी की श्रीराम अलंकार और श्री राम साड़ी घर नाम से दुकान है। गुरुवार को सुबह भी घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से करीब 30 मीटर आगे बढ़ने के बाद वे लौटकर दुकान के बाहर आ गए। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। डॉक्टर उनकी गर्दन में फंसी गोली को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार एक्स-रे के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल अभी स्तिथि नाजुक बनी हुई है इलाज जारी है। तीनों भाई मिलकर संभालते कारोबार विजेंद्र तीन भाइयों में मंझले हैं। पाण्डेयपुर में तीनों भाइयों के प्रतिष्ठान हैं। एक ही परिसर में श्रीराम ज्वेलर्स और ऊपर श्रीराम साड़ी घर संचालित होता है। विजेंद्र साड़ी का कारोबार संभालते हैं, जबकि बड़े भाई नरेंद्र सोनी ज्वेलरी का व्यवसाय करते हैं। छोटे भाई जितेंद्र सोनी भी पास में जय मां दुर्गा नाम से ज्वेलरी प्रतिष्ठान चलाते हैं। विजेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं। परिजनों के मुताबिक विजेंद्र पिछले कई वर्षों से डिप्रेशन से परेशान थे और वेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। कारोबार में घाटे से डिप्रेशन स्थानीय लोगों के अनुसार, विजेंद्र सोनी के घर में उनकी इकलौती बेटी की शादी तय थी। विजेंद्र पिछले कुछ समय से भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बेटी के विवाह का खर्च और कारोबार की मंदी उन्हें अंदर ही अंदर मानसिक रूप से तोड़ रही थी। घटना सुबह तड़के की विजेंद्र अपने घर से थोड़ी दूर स्थित अपने भाई जितेंद्र सोनी के मकान और दुकान श्री श्री मां दुर्गा ज्वेलर्स के पास पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने अपने भाई जितेंद्र को फोन किया और नीचे आने को कहा। जब जितेंद्र ने इतनी सुबह नीचे आने से असमर्थता जताई, तो विजेंद्र बेहद आक्रामक और भावुक हो गए। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा, “अगर तुम तुरंत नीचे नहीं आए, तो मैं खुद को गोली मार लूंगा।” जब तक भाई जितेंद्र कुछ समझ पाते या नीचे पहुंचते, महज कुछ ही सेकेंड बाद एक जोर का आवाज हुआ। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और परिजन बदहवास होकर बाहर भागे। विजेंद्र सोनी खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़े थे और पास में ही हथियार पड़ा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। इकलौती बेटी की शादी के घर में अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *